Bareilly: कांग्रेस नेताओं ने किया पंडित नेहरू की प्रतिमा पुनः स्थापना को लेकर आंदोलन, प्रशासन को चेतावनी

बरेली। आज जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में नावल्टी चौराहा स्थित उपजा प्रेस क्लब पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने बरेली में पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा के कूड़े के ढेर में मिलने और उसके पुनः स्थापना के लिए चलाए गए जन आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के तहत महापुरुषों का अपमान लगातार बढ़ता जा रहा है। बरेली में चौकी चौराहा स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पार्क में पंडित नेहरू की प्रतिमा को कूड़े में फेंका गया था। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेताओं ने 8 दिनों तक आमरण अनशन किया, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई की और कांग्रेस का आंदोलन सफल रहा। उन्होंने कहा, “हम ऐसे घटनाओं की घोर निंदा करते हैं और यदि भविष्य में ऐसी घटनाएं होती हैं, तो कांग्रेस जन सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।”

प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव ने भी कहा कि कांग्रेस ने हमेशा पूर्वजों का सम्मान किया है और पंडित नेहरू की प्रतिमा का अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।

प्रदेश प्रवक्ता डॉ. के. बी. त्रिपाठी ने आमरण अनशन को सफल बनाने में समर्थन देने के लिए तमाम सामाजिक, राजनीतिक और व्यापारिक संगठनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमें इस आंदोलन से बड़ी ताकत मिली और हमें विश्वास है कि प्रशासन जल्द ही पंडित नेहरू की प्रतिमा पुनः स्थापित करेगा।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलानी ने कहा कि कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने लिखित में यह वादा किया है कि 30 नवंबर तक पंडित नेहरू की प्रतिमा पुनः स्थापित कर दी जाएगी, और अगर ऐसा नहीं होता, तो 1 दिसंबर से आमरण अनशन फिर से शुरू होगा। उन्होंने कहा, “हम आगे भी जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे।”

इस प्रेस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, जिला महासचिव उल्फत सिंह कठेरिया, जिया उर रहमान, और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

The LaalTen
Author: The LaalTen

Leave a Comment

विज्ञापन

Read More

पंचांग

वोटिंग

1
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More